जिंदगी
जिंदगी
यह जिंदगी है जनाब, यहाँ
हर एक का दिन आता है !
इतनासा खुली आँखोंसे न
दिखनेवाला जीव..... कोरोना
एक विषाणू जिसने पूरी दुनिया में
भयंकर हलचल मचा दी हैं
जिसके कारण बडे बडे राष्ट्र
लाॅकडाऊन कर रहे हैं
कभी सोचा था किसीने कि
इस तरह एक अल्ट्रा नॅनो व्हायरस के
कारण कई दिनों तक घर में बैठना पडेगा?
यह जिंदगी है जनाब, यहाँ
हर किसीके दिन आते है !
किसने सोचा था कि सॅनिटायझर,
साबुन और टिश्यू पेपरज् के
इतने अच्छे दिन आयेंगे कि
सुपरमार्केट में घुसते ही
नजरें पहले इन्ही को ढूंढेंगी
ऐसाही कुछ इन्सानों के साथ भी
हो सकता हैं कभी सोचा है आपने
इसलिए कभी किसीको कम मत समझिए
सबको उनका आदर सम्मान दीजिए
क्या पता जब आपको जरूरत हो
तब यही लोग आपके काम आ जाए
क्योंकि यह जिंदगी है जनाब
यहाँ वक्त बदलते देर नहीं लगती
और हाँ यहाँ हर एक का दिन
आता ही आता है जनाब !!!
- वैशाली
Comments
Post a Comment